पुलिस-प्रशासनिक अफसरों की इस बार होली बेरंग, दोहरी ड्यूटी के हिसाब से 3 दिन का चार्ट जारी

पुलिस-प्रशासनिक अफसरों की इस बार होली बेरंग, दोहरी ड्यूटी के हिसाब से 3 दिन का चार्ट जारी
X
कोविड संक्रमण के खतरे के बीच आमजनों की सुरक्षा में इस बार पुलिस और जिला प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। कानून व्यवस्था संभालने के साथ ही संक्रमण रोकने की चुनौती के बीच अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी अगले तीन दिन के लिए फिक्स कर दी गई है। आमजनों की सुरक्षा में तैनात अफसर और कर्मचारियों की ड्यूटी इस बार बेरंग है। पहले तक कार्यालयों में मनाए जाने वाले होली महोत्सव पर भी पूरी तरह से बैन लगाने आदेश लागू कर दिया गया है।

रायपुर. कोविड संक्रमण के खतरे के बीच आमजनों की सुरक्षा में इस बार पुलिस और जिला प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। कानून व्यवस्था संभालने के साथ ही संक्रमण रोकने की चुनौती के बीच अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी अगले तीन दिन के लिए फिक्स कर दी गई है। आमजनों की सुरक्षा में तैनात अफसर और कर्मचारियों की ड्यूटी इस बार बेरंग है। पहले तक कार्यालयों में मनाए जाने वाले होली महोत्सव पर भी पूरी तरह से बैन लगाने आदेश लागू कर दिया गया है।

होली और आने वाले दो दिनों तक कोविड की सर्वे रिपोर्ट जुटाने के लिए ही चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ाई गई है। जिला प्रशासन और पुलिस की तरफ से लगभग 1800 कर्मचारियों की ड्यूटी कोविड सुरक्षा काल के हिसाब से तय की गई है। होली के मद्देनजर जिले के थानों में मजिस्ट्रियल ड्यूटी अलग से लगाई जा रही है। अपर कलेक्टर पदमिनी भोई साहू के बताए अनुसार पहले से कांटेक्ट ट्रेसिंग में 40 लोगों की टीमें लगाई गई हैं। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वालों का यहां डाटा बेस बनाया जा रहा है। होली के दौरान मामले और बढ़ सकते हैं, ऐसे में अलग से कर्मचारियों का चार्ट जारी किया गया है।

पुलिस ने तैनात किए 1200 सुरक्षाकर्मी

एसएसपी अजय यादव के मुताबिक इस बार शहर में लगभग 48 जगहों पर चेक प्वाइंट तय किया गया है। जिला बल से वर्दीवालों की संख्या 1200 के आसपास है जो होली और उसके अगले दिन ड्यूटी संभालेंगे। एसएसपी ने बताया, कानून व्यवस्था संभालने के साथ काेविड सुरक्षा नियमों का पालन हो सके, इसके लिए नगर निगम के कर्मचारियों के साथ भी संयुक्त टीमें बनाई गई हैं। मास्क के बगैर चलने वालों पर संयुक्त रूप से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

होली की रिपोर्ट बदल सकती है तस्वीरें : पुलिस और प्रशासनिक अमले के लिए इस बार चुनौती बड़ी है। होली के बाद आने वाली रिपोर्ट आगे नींद उड़ा सकती है। ऐसे में अफसरों और कर्मचारियों के लिए ड्यूटी भी आगे बढ़ाई जा सकती है। अभी की स्थिति में कोरोना मरीजों की संख्या का ग्राफ बढ़ ही रहा है। होली पर लोगों के घरों से बाहर निकलने के साथ इसकी संख्या में इजाफा होना भी तय माना जा रहा है।

कर्मचारियों के होली महोत्सव पर भी सख्ती

आमतौर पर शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों द्वारा एक दिन पहले होली महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार सभी जगहों पर महोत्सव के आयोजनों को प्रतिबंधित किए जाने के बाद कर्मचारी रंगों के त्योहार से बिल्कुल दूर रहेंगे। कलेक्टोरेट, आरडीए, हाऊसिंग बोर्ड, सिंचाई कॉलोनी, पीएचई, पीडब्लूडी से लेकर और बाकी विभागों के दफ्तरों में होली मनाई जाती है, लेकिन यहां इस बार सन्नाटा होगा।

Tags

Next Story