इस्तीफा देने वाले कांग्रेसी नहीं : जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा- उनमें एक-दो ही कांग्रेसी, वे भी कभी पदों पर नहीं रहे

नौशाद अहमद-सूरजपुर। सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा से बिहारपुर के 72 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस्तीफे के मामले में नया मोड़ आया है। इस्तीफे की खबर चलने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी और भटगांव विधायक ने प्रेस वार्ता करके बताया कि, जिन लोगों ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है, उनमें एक-दो लोगों को छोड़कर कोई भी कांग्रेसी नहीं है, ना ही वे किसी पद पर वह कभी रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि, जिले के प्रभारी मंत्री शिव डहरिया के सामने बिहारपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देकर वहां के ब्लॉक अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाया था। जैसे ही खबर चली कुछ समय के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की। जिसमें जिले के महामंत्री दुर्गाशंकर दीक्षित ने बताया कि, संगठन को सोशल मीडिया और चैनल के माध्यम से इस्तीफे की जानकारी मिली है। कोई भी हमसे इस विषय में चर्चा नहीं किया है और इसमें सबसे बड़ी बात यह थी, इस्तीफा देने वाले लोग कांग्रेसी नहीं हैं और ना कभी वे संगठन के पद पर रहे हैं। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार दो लोग पहले संगठन में काम किए हुए हैं। देखिए वीडियो-
बिहारपुर में कोई कार्यकारिणी नहीं
जिस ब्लॉक अध्यक्ष को हटाने की मांग कर रहे हैं, वे पहले से ही अपना इस्तीफा दे चुके हैं। बिहारपुर में कोई भी संगठन की कार्यकारिणी नहीं है। पूरी कार्यकारिणी ओड़गी ब्लॉक से संचालित हो रही है। जो आरोप संगठन पर लगाए जा गए हैं वे सरासर गलत हैं। इसमें जो भी दोषी मिलेंगे उन पर संगठन की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। देखिए वीडियो-
पद पाने की है उनकी मंशा : राजवाड़े
वहीं विधायक पारसनाथ राजवाड़े ने बताया कि, अभी तक मुझे किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं मिली है। जो लोग जोगी कांग्रेस से आए हुए हैं, वही संगठन को बदनाम कर रहे हैं। उसके पीछे उनकी मंसा संगठन में पद पाने के लिए है। जो इस तरह से इस्तीफा देकर दबाव बनाने के काम कर रहे हैं। यहां पूरा मामला संगठन का है, उनको इस पर फैसला लेना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS