आरएसएस के राष्ट्र संगम में जुटे हजारों स्वयंसेवक, परिजन भी आए, वक्ता बोले- परिवार ही ताकत

रायपुर: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ रायपुर महानगर की शाखा ने रविवार को राजधानी रायपुर में राष्ट्र चेतना संगम कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सह सरकार्यवाह मुकुंद सीआर शामिल हुए। हजारों की संख्या में पहुंचे स्वयंसेवकों में भाजपा के पूर्व मंत्री और नेता भी शामिल हुए। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और उनके पुत्र पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी दर्शक दीर्घा में नजर आए। इस अवसर पर मुख्य वक्ता ने परिवार की महत्ता, हिंदुत्व और हिंदू संस्कृति पर अपनी बात रखी।
आरएसएस द्वारा देश के हर राज्य में राष्ट्र चेतना संगम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी जिलों में यह आयाेजन हो रहा है। कई जिलों में यह आयोजन हो चुका है, वहीं कई जिलों में आयोजन होना बचा है। राजधानी रायपुर में रविवार को मंडी गेट के पास एफसीआई के मैदान में यह आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में स्वयंसेवक गणवेश में पहुंचे। यही नहीं, स्वयंसेवकों के परिजन भी पहली बार आरएसएस के कार्यक्रम में आए। इस आयोेजन को कुंटुब सम्मेलन के रूप में आयोजित किया गया।
भाजपा नेता भी गणवेश में
प्रदेश भाजपा के कई नेता भी आरएसएस से जुड़े हैं। ऐसे में रायपुर के सांसद सुनील सोनी, बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश के पूर्व मंत्री राजेश मूणत, भाजपा नेता छगन मूंदड़ा, श्रीचंद सुंदरानी, दिनेश सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता, सलीम राज, लाभचंद बाफना सहित और कई नेता गणवेश में पहुंचे तथा आरएसएस के नेताओं का उद्बोधन सुना।
बताया परिवार का महत्व
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सह सरकार्यवाह मुकुंद सीआर ने परिवार का महत्व बताया। उन्होंने कहा, परिवार का साथ जरूरी है। आज की पीढ़ी परिवार से दूर होती जा रही है, लेकिन परिवार में रहने का अपना अलग ही महत्व होता है। परिवार के साथ रहने से बल मिलता है। समस्या आने पर उसका समाधान भी होता है। इसी के साथ हिंदू संस्कृति और हिंदुत्व को लेकर भी उन्होंने कई बातें कही।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS