केवाईसी अपडेट करने के बहाने तीन लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार

केवाईसी अपडेट करने के बहाने तीन लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार
X
रायपुर: केवाईसी अपडेट करने के नाम पर महिला से तीन लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी को कबीर नगर पुलिस झारखंड से गिरफ्तार कर रायपुर लेकर आई है।

रायपुर: केवाईसी अपडेट करने के नाम पर महिला से तीन लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी को कबीर नगर पुलिस झारखंड से गिरफ्तार कर रायपुर लेकर आई है। ठग ने महिला को केवाईसी अपडेट नहीं होने पर उसके अकाउंट से पैसे काटे जाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया था।

पुलिस के मुताबिक अविनाश प्राइड निवासी उमा मिश्रा से ठगी करने के आरोप में झारखंड गोड्डा निवासी सुनील कुमार मंडल को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ठग ने महिला को पिछले वर्ष 4 जुलाई को उसके फोन-पे का केवाईसी अपडेट नहीं होने पर उसके अकाउंट से दो हजार रुपए काटे जाने का झांसा दिया। ठग ने महिला को केवाईसी अपडेट करने उसके मोबाइल पर एनीडेस्क एप भेजकर डाउनलोड कराकर फोन-पे से स्कैन कराकर महिला के अकाउंट से तीन लाख रुपए आहरण कर लिए और ठगी का शिकार बनाया था। ठगी के आरोप में गिरफ्तार सुनील ने देश के कई राज्यों के लोगों को केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Tags

Next Story