खैरागढ़ में टाइट फाइट : कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी झोंकी ताकत, लोधी बहुल बेल्ट में 6 और 7 अप्रैल को प्रचार करेंगे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल

खैरागढ़। खैरागढ़ में 12 अप्रैल को होने वाले विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस-भाजपा के लिए साख का सवाल बन गया है। दोनों ही पार्टियां कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। सत्ता सरकार के दम पर कांग्रेस जोर आजमा रही है। वहीं भाजपा सर्वे में अच्छी स्थिति देखकर खासी उत्साहित दिख रही हैं और 2023 विधानसभा आम चुनाव से पहले मिले मौके को पूरी तरह भुनाना चाह रही है।
खैरागढ़ में टाइट फाइट : कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी झोंकी ताकत, लोधी बहुल बेल्ट में 6 और 7 अप्रैल को प्रचार करेंगे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेलउपचुनाव में भाजपा ने केंद्रीय लेवल पर जोर लगाकर स्टार प्रचारकों की सूची में केन्द्रीय मंत्रियों को शामिल किया है। इसी कड़ी में मंत्री प्रहलाद पटेल का दौरा भी तय हो गया है जो 6 और 7 अप्रैल को खैरागढ़ क्षेत्र में रहकर लोधी वोटरों को साधेंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा भी जल्द होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि एमपी के सीएम शिवराज युवा वोटरों को साधेंगे। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया राजघराने से जुड़े वोटरों को भाजपा की झोली में लाने का प्रयास करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS