हाल ही में बने आंगनबाड़ी की छत से गिरा टाइल्स : चार बच्चों के सिर पर आई चोट, उपचार जारी

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार को बड़ी घटना हो गई। यहां एक आंगनबाड़ी केन्द्र में छत का टाइल्स गिरने से 4 बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा ग्राम भैसबोड़ के आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार आज ग्राम भैसबोड़ के आंगनबाड़ी केंद्र में 29 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान अचानक छत पर लगा टाइल्स बच्चों पर गिर गया। इससे 4 बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहित प्रशानिक अमला मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि 1 साल पहले ही आगनबाड़ी बना है और अब इसके टाइल्स उखड़ने लगे हैं। इससे आगनबाड़ी निर्माण के गुणवक्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
घटना को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने बालोद के भैसबोड आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के घायल होने को गम्भीरता से लेते हुए कलेक्टर को घटना की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री भेंड़िया ने घायल बच्चों के इलाज और देख-भाल के निर्देश भी कलेक्टर को दिए हैं। उन्होंने इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो यह सुनिश्चित करने को कहा है।
देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS