काल बना सांप : सोते हुए पति-पत्नी को काटा, पत्नी की मौत, पति का इलाज जारी

काल बना सांप : सोते हुए पति-पत्नी को काटा, पत्नी की मौत, पति का इलाज जारी
X
सांप के काटने से पत्नी की मौत हो गई है, वहीं पति का इलाज चल रहा है। सांप काटने के बाद परिजनों ने उसे पकड़ लिया है। पढ़िए पूरी खबर...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सर्पदंश का मामला सामने आया है। जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव का यह मामला बताया जा रहा है। रात में सो रहे पति और पत्नी को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से पत्नी की मौत हो गई है, वहीं पति का इलाज चल रहा है। सांप काटने के बाद परिजनों ने उसे पकड़ लिया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पति का नाम साधनंद पात्रे और पत्नी का नाम सावित्री पात्रे बताया जा रहा है। अब तक कवर्धा जिले में पिछले 7 दिनों में सर्पदंश का यह 8 वां मामला सामने आया है।


Tags

Next Story