CG News : बड़े व्यापारियों के तगादे से परेशान कपड़ा विक्रेता ने दे दी जान, कोर्ट ने रायपुर के पांच बड़े व्यापारियों को भेजा 10 साल के लिए जेल

सूरज सिन्हा-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में कर्जदारों ने युवक को कुछ इस प्रकार परेशान किया की युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक युवक का नाम कीर्ति किशोर वर्मा है, उसने निजी तौर पर लोगों से कर्जे लिए हुए थे। कर्जदारों द्वारा अपनी दी धनराशि को लेकर अत्यधिक परेशान करने पर युवक ने अपनी जान दे दी थी।जिस पर जिला सत्र न्यायालय ने इस पूरे मामले पर 5 व्यापारियों को दोषी पाते हुए 10-10 साल कैद की सजा सुनाई है।
जिला सत्र न्यायालय ने राजधानी रायपुर के 5 व्यापारियों को 10-10 साल कैद की सजा सुनाई है. जस्टिस पंकज सिन्हा की बेंच ने पूरे प्रकरण में दोषी पाते हुए इन व्यापारियों के खिलाफ सजा का ऐलान किया है। दोषी व्यापारियों में प्रकाश होज्यारी, आर एस शर्ट जोन, दिनेश कलेक्शन, सुरभि कलेक्शन और पुष्पा कलेक्शन के मालिकों के नाम शामिल हैं। इन पांचो व्यापारियों पर युवक को परेशान कर उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला चल रहा था, जिस पर न्यायालय ने आज सजा का ऐलान किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS