धान खरीदी का आखिरी दिन आज: आंकड़ा 107 लाख मीट्रिक टन से पार, 23.39 लाख किसानों ने बेचा धान

X
By - Ck Shukla |31 Jan 2023 11:00 AM IST
प्रदेश में धान खरीदी का आज आखिरी दिन है। इस साल धान खरीदी का नया रिकॉर्ड बना है। संभावना जताई जा रही है कि ये आंकड़ा और बढ़ सकता है। पढ़िए पूरी खबर.....
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धान खरीदी का आज आखिरी दिन है। एक नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हुई थी। इस साल धान खरीदी का आंकड़ा 107 लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है।
बता दें कि प्रदेश में धान खरीदी का आंकड़ा लगातार जारी है। एक नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हुई थी और आज इसका आखिरी दिन है। धान खरीदी में इस साल बड़ा रिकॉर्ड बना है, जिसमें यह आंकड़ा 107 लाख मीट्रिक टन से पार हो चूका है। इस बार राज्य के 23.39 लाख किसानों ने धान बेचा। संभावना है कि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।
Delete Edit 

Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS