आज सबसे गर्म दिन : छत्तीसगढ़ पर सूर्यदेव की टेढ़ी नजर, अधिकांश जिलों में पारा 43 पार जाने का अनुमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सूर्य देवता अपना रौद्र रूप दिखा रहे हैं। चिलचिलाती धूप के कारण बढ़ी गर्मी से लोग त्रस्त हैं। अधिकांश जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार को अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन होने का अनुमान जताया है। इस दौरान रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के एक दो पैकेट में लू चलने का अनुमान है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रायगढ़ में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इस दौरान रायपुर का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बिलासपुर में 43.4, दुर्ग में 43.2, राजनांदगांव में 42.9, पेंड्रा रोड में 41.6 और अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। केवल जगदलपुर में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बताया कि एक द्रोणिका पूर्वी विदर्भ से दक्षिणी तमिलनाडु तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से गरम और शुष्क हवा और दक्षिणी क्षेत्र में दक्षिण से अपेक्षाकृत ठंडी और नमी युक्त हवा आ रही है। इस से लू और तापमान बढ़ने के साथ प्रदेश में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने और एक-दो स्थानों पर अंधड़ भी चलने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अप्रैल महीने में अब तक की सबसे अधिक गर्मी 30 अप्रैल 1942 को दर्ज किया गया था। उस दिन रायपुर का अधिकतम तापमान 64.1 डिग्री सेल्सियस था। तब से अब तक इतनी गर्मी कभी दर्ज नहीं हुई है। पिछले 10 सालों में चार बार ऐसा हुआ है जब रायपुर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक हुआ हो। 2016 में 22 अप्रैल को यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस हुआ था। 2017 में 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं 2019 में 28 अप्रैल को यह 44.2 डिग्री सेल्सियस था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS