टोक्यो ओलंपिक : 'कांस्य' जीतने पर सिंधु को सीएम बघेल ने दी बधाई, कहा – गौरवान्वित हुआ देश

टोक्यो ओलंपिक : कांस्य जीतने पर सिंधु को सीएम बघेल ने दी बधाई, कहा – गौरवान्वित हुआ देश
X
बैंडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने पर जहां देशभर के खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खुशी और उत्साह का भाव है, वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी अपनी बधाई और शुभकामनाएं सिंधु के प्रति व्यक्त की है। पढ़िए पूरी खबर-

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीव्ही सिंधु को आज टोक्यो ओलंपिक 2020 की बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की पी.व्ही. सिंधु ने अपनी उपलब्धि से देश को गौरवान्वित किया है। पी.व्ही. सिंधु ने आज शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टोक्यो ओलंपिक में देश को दूसरा पदक दिलाया। सिंधु ने इसके पहले 2016 के रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था।

Tags

Next Story