Toll Free : इस नंबर की चला रहे हैं गाड़ी...तो नहीं देना होगा टोल टेक्स, भारी विरोध प्रदर्शन के बाद लिया फैसला...

Toll Free : इस नंबर की चला रहे हैं गाड़ी...तो नहीं देना होगा टोल टेक्स, भारी विरोध प्रदर्शन के बाद लिया फैसला...
X
बाइपास टोल प्लाजा को टोल फ्री कर दिया गया है। काफी लंबे समय के संघर्ष और विरोध के बाद यह फैसला लिया गया है।...पढ़े पूरी खबर

दुर्ग- राजनांदगांव से दुर्ग जाने के लिए सीजी 07 नंबर की गाड़ी है तो आपके लिए खुशखबरी है। क्योंकि नेहरु नगर से नागपुर को जाने वाले नेशनल हाइवे में स्थित दुर्ग बाइपास टोल प्लाजा को टोल फ्री कर दिया गया है। काफी लंबे समय के संघर्ष और विरोध के बाद यह फैसला लिया गया है।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ यह बोर्ड...

टोल प्लाजा को फ्री करने का बोर्ड एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन ने लगाया है। जिसका फोटो कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इस बोर्ड पर लिखा गया है कि, दुर्ग बाइपास टोल प्लाजा में निजी वाहन यानी नॉन कमर्शियल वाहन CG 07 कार के लिए टोल फ्री है। अगर दुर्ग पासिंग गाड़ियों को दुर्ग से राजनांदगांव की तरफ जाना है तो वो लेन नंबर 8 का इस्तेमाल कर सकते हैं और राजनांदगांव से दुर्ग की तरफ आना होगा तो उन्हें लेन नंबर 1 से आना पड़ेगा।

टोल प्लाजा पर जमकर किया था प्रदर्शन...

बता दें, मनमानी वसूली की वजह से लोगों ने दुर्ग बाइपास टोल प्लाजा पर जमकर प्रदर्शन किया था। नेशनल हाइवे अथारिटी की आड़ में टोल प्रबंधन सभी गाड़ियों से टोल की वसूली कर रहा था। जिसके बाद भिलाई जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर की टोल प्लाजा कर्मचारियों से बहस हो गई थी। इस बहस के बाद आम लोगों ने चक्का जाम कर विरोध किया था।

Tags

Next Story