Transfer Breaking : वर्मा होंगे रायपुर के डिप्टी कलेक्टर, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

X
By - Vinod Dongre |13 Jan 2021 4:21 PM IST
सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ शासन की ओर से तबादला का आदेश जारी किया है। पढ़िए पूरी खबर-
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला किया है। संयुक्त कलेक्टर बलौदाबाजार इंदिरा देहारी को राजनांदगांव संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है। सी.पी बघेल को संयुक्त कलेक्टर राजनांदगांव से अपर परीक्षा नियंत्रक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर भेज दिया गया है। बेमेतरा डिप्टी कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा को रायपुर डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ शासन की ओर से तबादला का आदेश जारी किया है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS