कई बार हो चुका ट्रांसफर, लेकिन हरकतों में सुधार नहीं : छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार...

कई बार हो चुका ट्रांसफर, लेकिन हरकतों में सुधार नहीं : छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार...
X
शिक्षक पहले जहां के स्कूल में पढ़ाता था, वहां भी उसका यही रवैया था। शिकायत के बाद शिक्षक का दूसरे स्कूल में ट्रांसफर भी किया गया था। ट्रांसफर के बाद भी शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अब शिक्षक का ट्रांसफर परसा शासकीय हाई स्कूल किया गया...फिर भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया...

अम्बिकापुर। अम्बिकापुर के परसा शासकीय हाई स्कूल में पढ़ रही छात्राओं से छेड़छाड़ करने का मामला आया है। शिकायत के बाद शिक्षक के खिलाफ अंबिकापुर कोतवाली थाने में धारा 354, पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक छात्राओं के साथ रोजाना छेड़छाड़ करते थे। जिसकी शिकायत के बाद उनका दूसरे स्कूल में ट्रांसफर कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी शिक्षक अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आया।

मिली जानकारी के मुताबिक, परसा शासकीय हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षक नर्मदा प्रसाद मिश्रा के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक रोजाना छात्राओं को किसी न किसी बहाने परेशान करता रहता था।

पढ़ाने के बजाए करता था छेड़छाड़

कक्षा में पढ़ाने के बजाए वो अपनी गंदी नीयत से उन्हें देखता था। इस बात से परेशान छात्रओं ने परिजनों को बताया जिसके बाद छात्राओं के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामले की धारा 354, पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कई बार हो चुका है ट्रांसफर

उल्लेखनीय है कि, शिक्षक नर्मदा प्रसाद मिश्रा पहले जहां के स्कूल में पढ़ाते थे। वहां भी इनका यही रवैया था। जिसके चलते शिक्षक का दूसरे स्कूल में ट्रांसफर भी किया गया था। ट्रांसफर के बाद भी शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अब शिक्षक फिर से परसा शासकीय हाई स्कूल में आ गया,और यहां पढ़ रही छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगा। शिक्षक के प्रताड़ना से परेशान होकर छात्राओं ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। परिजन और छात्राएं कोतवाली थाने पहुंच शिक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। शायद अबकी बार शिकायत के बाद शिक्षक को सबक मिल जाए।

Tags

Next Story