कई राज्यों के राज्यपाल के हुए तबादले: मणिपुर भेजी गई छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके, जानिए कौन होंगे राज्य के नए राज्यपाल....

कई राज्यों के राज्यपाल के हुए तबादले: मणिपुर भेजी गई छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके, जानिए कौन होंगे राज्य के नए राज्यपाल....
X
राष्ट्रपति ने कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल भी बदल दी गई हैं। PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम ने तबादले को लेकर क्या कहा..... पढ़िए पूरी खबर....

रायपुर। राष्ट्रपति ने कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल भी बदल दी गईं हैं। अनुसुइया उइके के बाद अब विश्व भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वहीं आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। विश्व भूषण हरिचंदन ओडिशा से 5 बार विधायक रह चुके हैं। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वहीं न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया।

जाते-जाते आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर करते जाएं- PCC अध्यक्ष मरकाम का निवेदन

वहीं PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम ने तबादले को लेकर कहा, संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति को संविधान के अनुसार काम करना चाहिए। मेरा व्यक्तिगत मत है कि उन्हें किसी के दबाव में कार्य नहीं करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, मैं महामहिम राज्यपाल से निवेदन करना चाहता हूं कि जाते-जाते आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर करते जाएं। विधेयक को लेकर काफी विलंब हो गया है, इस पर जल्द फैसला लिया जाना चाहिए।

Tags

Next Story