परिवहन संघ का ऐलान : करेंगे चक्काजाम और शहर बंद, मोनेट के खिलाफ पनपा आक्रोश

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर परिवहन संघ ने 18 मई को चक्का जाम करने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही भानुप्रतापपुर बंद का आह्वान भी संघ ने किया है। परिवहन संघ के अध्यक्ष गुरदीप सिंह ढींडसा ने बताया कि ग्राम हाहालद्दी के लौह अयस्क खदान में मोनेट इस्पात कंपनी के द्वारा पर्याप्त अनुपात में परिवहन कार्य न दिए जाने पर यह आंदोलन किया जा रहा है। परिवहन संघ के इस कॉल को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है और एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
देर शाम को प्रशासन की ओर से बाइक रैली निकाली गई तथा अधिकारियों ने माइक से चेतावनी देते हुए चक्का जाम में सम्मिलित होने वालों पर कड़ी कार्यवाही की बात कही। दोनों पक्षों की अब तक की गतिविधियों को देखते हुए नगर में तनाव व्याप्त है। परिवहन संघ व प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति निर्मित होती दिख रही है। वैसे रात तक तय हो पाएगा कि कल क्या होगा।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS