दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित ऑटो के पलटने से 2 की मौत, 10 गंभीर...

दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित ऑटो के पलटने से 2 की मौत, 10 गंभीर...
X
ऑटो के पलटने से 2 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। ऑटो में करीब 12 लोग सवार थे। ये हादसा मगंलवार के रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पढ़िये-

कोटा। रतनपुर बेलगहना के बीच कंचनपुर मोड़ के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। ऑटो के पलटने से 2 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। ऑटो में करीब 12 लोग सवार थे। ये हादसा मगंलवार के रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। उस मार्ग में आवागमन करने वालो लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डॉयल 108 की मदद से इसाज के लिए रतनपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। वहीं डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 10 से अधिक लोगों को सिम्स बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Next Story