CG News : बार्डर पर पकड़ा गया गांजे से भरा ट्रक, ओडिशा से यूपी ले जा रहा था गांजा...

CG News : बार्डर पर पकड़ा गया गांजे से भरा ट्रक, ओडिशा से यूपी ले जा रहा था गांजा...
X

घनश्याम सोनी/बलरामपुर- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले लगातार पुलिस की टीम गांजा जब्त कर रही है। इस बार छत्तीसगढ़-झारखंड के बार्डर पर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। यहां से पुलिस ने 92 किलो गांजे से भरा एक ट्रक जब्त किया है। जिसकी कीमत 13 लाख रुपए बताई जा रही है।

बता दें, गांजे को उड़ीसा से उत्तरप्रदेश की तरफ ले जा रहे थे। इसी बीच पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा गांजा बसंतपुर पुलिस को धनवार बार्डर पर मिला है।



Tags

Next Story