अरण्य के 'रण' पर टीएस का ट्वीट : लिखा... भूपेश भाई का हसदेव आंदोलन पर बयान के लिए आभार...

अरण्य के रण पर टीएस का ट्वीट : लिखा... भूपेश भाई का हसदेव आंदोलन पर बयान के लिए आभार...
X
पहले स्वास्थ्य मंत्री के लोगों ने विरोध जताया, फिर स्वयं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पेड़ काटने के विरोध में खुलकर खड़े हो गए। श्री सिंहदेव का पहली गोली खाने वाला बयान इतना हिट हुआ कि स्वयं सीएम को इस पर बयान देना पड़ा। अब आगे क्या हुआ है... पढ़िए..

रायपुर। हसदेव अरण्य पर गुटबाजी और सियासत का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस के भीतर भी समर्थन और विरोध का खेल चल रहा है। पहले स्वास्थ्य मंत्री के लोगों ने विरोध जताया, फिर स्वयं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पेड़ काटने के विरोध में खुलकर खड़े हो गए। श्री सिंहदेव का पहली गोली खाने वाला बयान इतना हिट हुआ कि स्वयं सीएम को इस पर बयान देना पड़ा। सीएम ने यहां तक कह दिया कि स्वास्थ्य मंत्री नहीं चाहेंगे तो पेड़ क्या डगाल तक नहीं कटेगी। गोली चलाने की नौबत ही नहीं आएगी। किसी ने गोली चलाने की कोशिश भी की तो खुद उस पर ही गोली चल जाएगी। अब सीएम के इस बयान की सियासी गलियारे में अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। लेकिन इस बीच अब बयानबाजी का दौर एक कदम और आगे बढ़ गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर सीएम का उनके बयान पर आभार जताया है। श्री सिंहदेव ने लिखा... भूपेश भाई को हसदेव आंदोलन पर बयान के लिए आभार... लगभग 100 दिन से लगातार आंदोलनरत ग्रामीणों की बात पर उन्होंने उनके पक्ष में सहमति व्यक्त की है... श्री सिंहदेव आगे लिखते हैं... प्रश्न आंदोलन कर रहे ग्रामीणजनों के व्यापक एवं संवैधानिक हित का है और उनके साथ खड़े होने पर भूपेश भाई को पुनः धन्यवाद... अब श्री सिंहदेव के इस ट्वीट की भी खूब चर्चा हो रही है। सियासी गलियारे में कयासबाजियों का दौर जारी है।

Tags

Next Story