सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत..

बिलासपुर। शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में एक बार मैनेजर व कर्मचारी मौत हो गई है। दोनों बार का काम पूरा कर बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे। की तभी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाइक कुछ दूर तक घसीटते हुए आगे चली गई। और वाहन चालक मौकें से फारार हो गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर क्षेत्र के ग्राम रानीगांव निवासी 23 वर्षीय मोहन देवांगन अमिगोज बार में मैनेजर का काम करता था। उसके गांव के ही वर्षीय 27 जावेद खान भी उसके साथ काम करता था। दोनों रोज की तरह काम निपटकर शुक्रवार की देर रात घर जा रहे थे। उसी समय पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में उनकी बाइक 5 मीटर तक घसीटती रही। घटना में मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस के डॉयल 112 को दी थी। घायल को ने इलाज के लिए CIMS ले जाया जा रहा था जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच करते हुए आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS