केंदई जलप्रपात में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, लंदन शिफ्ट होने वाला था पीयूष

केंदई जलप्रपात में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, लंदन शिफ्ट होने वाला था पीयूष
X
केंदई जलप्रपात में डूबने से दो सगे भाईयों को मौत हो गई। मृत दोनों सगे भाई कटघोरा के एक कपड़ा व्यापारी के पुत्र थे। गुरुवार को दोनों भाई अपने परिजनों के साथ भ्रमण के लिए केंदई जलप्रपात गए थे जहां यह हादसा हुआ। घटना के बाद कटघोरा में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। जानकारी के अनुसार कटघोरा में निवास करने वाले कपड़ा व्यापारी अशोक गोयल का पुत्र पीयूष गोयल चार्टर्ड अकाउंटेंट था और दुबई में काम करता था।

कोरबा. केंदई जलप्रपात में डूबने से दो सगे भाईयों को मौत हो गई। मृत दोनों सगे भाई कटघोरा के एक कपड़ा व्यापारी के पुत्र थे। गुरुवार को दोनों भाई अपने परिजनों के साथ भ्रमण के लिए केंदई जलप्रपात गए थे जहां यह हादसा हुआ। घटना के बाद कटघोरा में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। जानकारी के अनुसार कटघोरा में निवास करने वाले कपड़ा व्यापारी अशोक गोयल का पुत्र पीयूष गोयल चार्टर्ड अकाउंटेंट था और दुबई में काम करता था।

उसकी शादी तय होने पर वह कुछ माह पहले ही दुबई से कटघोरा वापस लौटा था। पीयूष गोयल की शादी भिलाई निवासी राशि बंसल गोयल से 28 अप्रैल 2021 को हुई थी। गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे पीयूष गोयल उसकी पत्नी राशि बंसल गोयल 28 वर्ष, बहन रिया गोयल 28 वर्ष, छोटा भाई आयुष गोयल 18 वर्ष कार में सवार होकर कटघोरा से लगभग 55 किलोमीटर दूर केंदई जलप्रपात भ्रमण के लिए गए हुए थे। सभी सीढ़ी से नीचे उतरकर जलप्रपात की ओर चले गए। छोटा भाई आयुष गोयल पानी में उतर कर नहाने चला गया। तभी वह अचानक गहरे पानी में डूबने लगा अपने छोटे भाई को गहरे पानी में डूबता देख पीयूष गोयल ने उसे बचाने की गरज से सीधे जलप्रपात में छलांग लगा दी। दोनों भाइयों को तैरना नहीं आता था जिसके चलते दोनों ही गहरे पानी में समा गए। इस दौरान वहां मौजूद उसकी पत्नी राशि बंसल व बहन रिया गोयल ने दोनों को बचाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन दोनों कामयाब नहीं हो पाए। जैसे ही यह खबर कटघोरा पहुंची उनके शुभचिंतक तत्काल जलप्रपात पहुंचे और दोनों भाइयों को बाहर निकालकर कटघोरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो जाने से घर का चिराग बुझ गया है। इस घटना से पूरे कटघोरा नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार शुक्रवार की सुबह स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा।

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीयूष गोयल चार्टर्ड अकाउंटेंट था।वह पिछले कुछ वर्षों से दुबई में था। शादी तय होने के बाद उसे कटघोरा बुलाया गया था। 28 अप्रैल को उसकी शादी राशि बंसल से हुई थी। लॉकडाउन होने की वजह से पीयूष कटघोरा में ही रुक गया था। बताया जाता है कि पीयूष गोयल अपनी पत्नी राशि बंसल के साथ लंदन में शिफ्ट होने वाला था। उसकी नई नौकरी लंदन में लग गई थी। दोनों पति-पत्नी लंदन जाने की तैयारी कर रहे थे इस बीच यह दुखद हादसा हो गया।

Tags

Next Story