पेड़ से लटकी मिली दो लाशें, महिला के थे 3 पति और युवक की 2 पत्नियां

कोरबा। जिले के जटगा चौकी इलाके में पेड़ पर एक जोड़े की लाश लटकी मिली है। दोनों की लाश एक साड़ी के सहारे फंदे से लटकी हुई है। ग्रामीण जब पहाड़ पर पहुंचे तो फंदे पर दो लाश लटके हुए दिखे। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों मृतकों के पिता को सूचना दी। इसके बाद सूचना चौकी प्रभारी को दी गई। पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जटगा चौकी के ग्राम बांधापारा निवासी रामप्रसाद और श्यामवती की लाश हूढबुढ पहाड़ पर तेंदू के पेड़ में लटकी हुई मिली। आस-पास के लोग भी घटना के बारे में सुनकर यहां जमा हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस महकमा भी घटना स्थल पर पहुंचा। शवों की जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिली।
वर्तमान में रामप्रसाद अपनी दोनों पत्नी के साथ रह रहा था। दोनों ने यह घातक कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। बताया जा रहा है कि उनके बीच कोई भी विवाद नहीं था। दोनों घर में कपड़ा खरीदने के नाम से घर से बोलकर जटगा के लिए निकले थे।
जटगा चौकी प्रभारी अफसर खान ने बताया कि एक साल पहले ही रामप्रसाद, महिला को अपने साथ लाकर रह रहा था। महिला के पहले से तीन पति हैं। रामप्रसाद की भी दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी को वह छोड़ चुका था। वर्तमान में रामप्रसाद अपनी दूसरी पत्नी और श्यामवती के साथ रह रहा था। सुबह दोनों कपड़े खरीदने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। खुदकुशी का कदम किस वजह से उठाया गया, इसकी जांच पुलिस की टीम कर रही हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS