दो सहेलियों ने एक साथ दे दी जान : वैलेंटाइन-डे की रात ट्रेन के आगे कूदकर कर ली खुदकुशी, शव इतना क्षत विक्षत हो गया कि पहचान करना भी मुश्किल

दो सहेलियों ने एक साथ दे दी जान : वैलेंटाइन-डे की रात ट्रेन के आगे कूदकर कर ली खुदकुशी, शव इतना क्षत विक्षत हो गया कि पहचान करना भी मुश्किल
X
दो सहेलियों ने वैलेंटाइन-डे की रात ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराई, लेकिन शव की हालत काफी खराब होने से उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। कहां का है मामला पढ़िए...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई में दो सहेलियों ने वैलेंटाइन-डे की रात ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। दोनों का शव इतना क्षत विक्षत हो गया था कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। तीन दिन बाद गुरुवार को शव की पहचान हुई। मामला भट्ठी थाना क्षेत्र का है।

तीन दिन बाद हुई शव की पहचान

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई-हावड़ा अप लाइन पर चन्द्रा-मौर्या टॉकीज के पास 14 फरवरी की रात 9 बजे दो लड़कियों की इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराई, लेकिन शव की हालत काफी खराब होने से उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। शव को पीएम के बाद मरच्यूरी में रखवा दिया था। इसके बाद सभी थानों में गुम लोगों की जानकारी मंगाई गई और उनके परिजनों से शव की शिनाख्त कराई गई। तीन दिन बाद सुपेला थाना अंतर्गत रहने वाले परिजनों ने दोनों शवों की पहचान की। परिजनों ने लड़कियों की पहचान उनके कपड़े से की। दोनों शवों की पहचान अवंतीबाई चौक सुपेला निवासी 16वर्षीय यशोदा साहू और वार्ड 15 गांधी नगर सुपेला निवासी 17वर्षीय कुनी देवदास के रूप में हुई है।

कपड़ा दुकान में एक साथ काम करती थीं दोनों

जिन लड़कियों का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है वो आपस में सहेलियां थीं। दोनों सुपेला में एक कपड़ा दुकान में एक साथ काम करती थीं। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह यशोदा और कुनी काम के लिए समय पर निकली थीं। इसके बाद वापस नहीं लौटी हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों और दुकान संचालक से पूछताछ करेगी। इसके बाद ही उनकी मौत का कारण पता चलेगा कि उन्होंने खुदकुशी क्यों की।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके चलते पुलिस अधिक पूछताछ नहीं कर पाई है। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tags

Next Story