एक लाख के ईनामी समेत दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, 324 नक्सली कर चुके हैं आत्मसमर्पण

एक लाख के ईनामी समेत दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, 324 नक्सली कर चुके हैं आत्मसमर्पण
X
आत्मसर्पित नक्सलियों को 10-10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गयी। पढ़िए पूरी खबर-

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा जिले में एक ईनामी सहित 2 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण (surrender) कर दिया। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक पल्लव के समक्ष नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वालों में एक लाख का नक्सली भी शामिल है। अधिकारी ने बताया कि माओवादी पुलिस के पुनर्वास अभियान 'लोन वर्राटू' से प्रभावित हुए हैं और माओवादियों (Maoists) की 'खोखली' विचारधारा से निराश हो गए हैं।

1 लाख का ईनामी मिलिशिया कमांडर कमलू और सन्नू ओयामी मिलिशिया सदस्य ने दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव और सीआरपीएफ की टीम के सामने सरेंडर किया है। जानकारी के मुताबिक सरेंडर नक्सली भैरमगढ़ एरिया कमेटी में लम्बे समय से सक्रिय थे। आत्मसर्पित नक्सलियों को 10-10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गयी है। 'लोन वर्राटू' से प्रभावित होकर अब तक 86 ईनामी नक्सली समेत 324 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं।

Tags

Next Story