पैदल घूम रहे दो लोगों को कुचला : वाहन का नहीं चला पता, गुस्साए ग्रामीणों ने घंटों किया चक्काजाम

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शुक्रवार शाम को हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। 52 साल के सहनू पोबिया और मनोहर पोबिया (35 वर्ष) दोनों पैदल घूमने के लिए निकले थे, इस दौरान शाम के समय अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चंद्रपुर थाना क्षेत्र के लटेसरा का है।
हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने चंद्रपुर पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चंद्रपुर और डभरा मुख्य मार्ग पर शव को रखकर चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर DSP अंजलि गुप्ता और नायब तहसीलदार राज भानु भी पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया, लेकिन लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर वे गुस्साए हुए थे। करीब 5 घंटे तक उन्होंने सड़क जाम करके रखा था। जिसके कारण यातायात ठप हो गया।
रात के 12 बजे तक किया था चक्काजाम
इस पर अधिकारियों ने फिर से लोगों को समझाइश देते हुए मृतकों के परिजनों को तत्काल 25-25 हजार रुपए की सहायता दी, जिसके बाद वे लोग वहां से हट गए। फिर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपा गया। वाहन की चपेट में आने से सहनू और मनोहर दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने रात के 12 बजे तक चक्काजाम किया था। चक्काजाम खत्म करने के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था सूचारु करवाया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS