गांजा तस्करी करते एमपी के दो तस्कर गिरफ्तार, 3 लाख 60 हजार का मादक पदार्थ जब्त

गांजा तस्करी करते एमपी के दो तस्कर गिरफ्तार, 3 लाख 60 हजार का मादक पदार्थ जब्त
X
दो लोग बाइक पर बोरी में भरकर गांजा ले जा रहे थे। दोनों पर शंका होने पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों को पकड़ा। जांच के बाद दोनों के पास से 18 किलो गांजा पाया गया, जिसकी कीमत 3 लाख 60 हजार बताई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के दो तस्करों को गांजा तस्करी करते गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों के पास से पुलिस ने लगभग 3 लाख 60 हजार रुपए का गांजा जब्त किया। मामला गुरुर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि दो लोग बाइक पर बोरी में भरकर गांजा ले जा रहे थे। दोनों पर शंका होने पर पुलिस ने जगतरा मंदिर के पास दोनों संदिग्धों को पकड़ा। जांच के बाद दोनों के पास से 18 किलो गांजा पाया गया। पुलिस ने गांजा के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज मांगे तो दोनों ने कोई दस्तावेज नहीं दिया। इस पर पुलिस ने दोनों तस्करों राजकुमार पटेल निवासी अनूपपुर और विपिन केवट निवासी शहडोल मध्यप्रदेश को गिरफ्तार​ कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। साथ ही आरोपियों के कब्जे से गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 3 लाख 60 हजार आंकी गई है।

Tags

Next Story