ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन महिलाओं की मौत : बच्चों समेत 20 से अधिक लोग घायल, शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे सभी

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि, ये सभी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।
घायलों का इलाज जारी
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात ग्राम तुरतुरिया मातागढ़ और ठाकुरदिया के बीच शादी से लौट रहे मेहमानों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इसमें दबकर तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में भर्ती कराया गया, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS