लव मैरिज के दो साल बाद युवती की मौत : पति-पत्नी सो रहे थे, फिर अचानक क्यों बिगड़ी उसकी तबीयत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रायगढ़। रायगढ़ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शादीशुदा युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने पर परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने कहा है कि, युवती को ससुराल में परेशान किया जाता था, उन्होंने पुलिस से मामले की जांच की मांग भी की है।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
दरअसल रायगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक युवती की अचानक मौत हो जाने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि, युवती ने अपने पति से प्रेम विवाह किया था। उनका कहना है कि उसके ससुराल में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था।
पति ने दी मामले की जानकारी
जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीया पुष्पा सोनी बैकुंठपुर इलाके में अपने पति रवि सोनी के साथ किराए के मकान में रहती थी। दोनों की 3 महीने की बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह गुरुवार शाम को पति-पत्नी खाना खाकर कमरे में सो गए थे। इस बीच सुबह 4.30 बजे के आस-पास पुष्पा की मौत हो गई है। घटना के बाद रवि उसे अस्पताल लेकर गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि ने अस्पताल में हार्ट अटैक से युवती की मौत होने की बात कही है।
परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी
उधर, इस घटना की जानकारी पुष्पा के मायके वालों को भी दी गई थी। जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंच गए, पता चला है कि दोनों ने 2 साल पहले ही घर से भागकर शादी की थी। पुष्पा के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। मगर वो भी बाद में मान गए थे।
ससुराल में करते थे परेशान
पुष्पा के भाई उमेश प्रधान ने बताया कि मेरी बहन की हत्या की गई है, क्योंकि उसके ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। इस बात की जानकारी हमें खुद पुष्पा ने दी थी। परिजनों ने पूरे मामले में जांच की मांग की है। पुलिस को भी इस घटना के बारे में जानकारी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS