CG Politics : गोमती साय के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने किया भाजपा में प्रवेश, प्रचार-प्रसार कर वोट देने की अपील

जीतेन्द्र सोनी-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा(Pathalgaon assembly) में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। पत्थलगांव के घरजियाबथान में भाजपा पार्टी से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार गोमती साय(BJP candidate Gomti Sai) लगातार जनसंपर्क अभियान करती नजर आ रही है। घरजियाबथान क्षेत्र में लगभग दो सौ कांग्रेस समर्थित ग्रामीणों ने भाजपा उम्मीदवार गोमती साय के नेतृत्व में भाजपा का दामन थाम लिया है। जिससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। पत्थलगांव विधानसभा के रघुनाथपुर घरजियाबथान पंचायत में भाजपा ने जनसंपर्क के दौरान सैकड़ो लोगों को भाजपा प्रवेश कराकर कांग्रेस की मुश्किलें बढा दी हैं। भाजपा उम्मीदवार गोमती साय लगातार प्रचार कर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील कर रही है। इस दौरान सैकड़ो लोगो ने भाजपा प्रवेश किया है, भाजपा प्रत्याशी गोमती साय ने कांग्रेस सरकार व प्रत्याशी के विरुद्ध जमकर निशाना साधा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS