Union Budget 2023 : सीएम बघेल ने कहा- निर्मला सीतारमण का बजट पूरी तरह से निर्मम, किसान, आदिवासी किसी वर्ग को कुछ नहीं मिला

रायपुर। केंद्रीय बजट को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया है। सीएम बघेल ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट पूरी तरह से निर्मम है। केंद्रीय बजट से छत्तीसगढ़ को निराशा हाथ लगी है। किसान, आदिवासी किसी वर्ग को कुछ नहीं मिला। रेल बजट ज्यादा होने पर सीएम ने आशंका जताते हुए कहा कि रेलवे को कहीं निजी हाथों में तो नहीं सौंपेंगे? छत्तीसगढ़ को नई ट्रेनों की उम्मीद थी। प्रदेश को कोई नया ट्रेन नहीं मिल पाया।
बजट कई मायनों में ऐतिहासिक : सरोज पांडे
वहीं राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने भी बजट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बावजूद हम श्रेष्ठता की तरफ बढ़ रहे हैं। यह बजट कई मायनों में ऐतिहासिक है।
केंद्र सरकार का बजट निराशाजनक : डहरिया
केंद्रीय बजट पर कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने भी बयान दिया है। श्री डहरिया ने केंद्र सरकार के बजट को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में भाजपा शासित राज्यों को राशि दी गई है। कांग्रेस की सरकारों के साथ केंद्र ने भेदभाव किया है। बजट में महंगाई कम करने की बात नहीं है। आम जनता की हितों का ध्यान नहीं रखा गया। देश की सुरक्षा को लेकर भाजपा नेता बड़ी-बड़ी बात करते हैं। डिफेंस के लिए बजट में राशि नहीं रखी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS