केंद्रीय मंत्री ईरानी कल आएंगी राजधानी : विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल, कार्यकर्ताओं से करेंगी चर्चा

केंद्रीय मंत्री ईरानी कल आएंगी राजधानी : विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल, कार्यकर्ताओं से करेंगी चर्चा
X
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी 4 जून एक दिवसीय प्रवास पर प्रदेश आ रही है। केंद्रीय मंत्री ईरानी कल सुबह 8ः40 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से सुबह 9ः30 बजे नया रायपुर के ग्राम उपरवारा के आंगनबाड़ी केंद्र जाएंगी। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी 4 जून एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रही है। केंद्रीय मंत्री ईरानी कल सुबह 8ः40 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगी। वहां से सुबह 9ः30 बजे नया रायपुर के ग्राम उपरवारा के आंगनबाड़ी केंद्र जाएंगी। स्मृति ईरानी आंगनबाड़ी केन्द्र उपरवारा से सुबह 9ः55 बजे सेरीखेड़ी रायपुर स्थित हुकुम ललित महल होटल पहुंचेंगी और दोपहर 2 बजे जोनल मीटिंग में शामिल होंगी। फिर दोपहर 2ः30 बजे से 3ः30 बजे तक सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगी। केन्द्रीय मंत्री ईरानी 3ः55 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगी और शाम 4 बजे से 4ः40 बजे तक पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेने के बाद शाम 5ः05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर शाम 5ः40 बजे दिल्ली रवाना होंगी।

Tags

Next Story