अनूठा आंदोलन : नई रेलवे लाइन के लिए दो साल से रोज कर रहे घंटानाद...

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित मनेंद्रगढ़ में चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट न्यू रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना के लिए अनोखा आंदोलन किया जा रहा है। दरअसल इस रेल परियोजना के लिए मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश के हिस्से का 50 प्रतिशत फंड जारी किए जाने की मांग को लेकर लगातार 2 वर्षों से घंटानाद चल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को क्षेत्र के व्यापारियों और लोगों की मौजूदगी में घंटानाद किया गया।
2 साल से किया जा रहा घंटानाद
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के अधिवक्ता व डीआर यूसीसी के पूर्व सदस्य विजय प्रकाश पटेल की ओर से मनेंद्रगढ़ शहर के गांधी चौक में 2 साल से घंटानाद किया जा रहा है। इस संबंध में विजय प्रकाश पटेल ने बताया कि चिरमिरी नागपुर न्यू रेलवे लाइन के लिए जो राशि मंजूर की गई है, उसमें आधी राशि केंद्र सरकार की ओर से जारी कर दी गई है। लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से अपने हिस्से का फंड रिलीज न किए जाने के कारण इस रेल परियोजना का कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर उनकी ओर से रोजाना गांधी चौक मनेंद्रगढ़ में घंटानाद किया जा रहा है।
नई रेल परियोजना के लिए जारी होगा फंड
अधिवक्ता विजय प्रकाश का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि प्रदेश के मुखिया ने जिस तरह मनेंद्रगढ़ को जिला बना कर उसका वाजिब हक दिया है, ठीक उसी तरह इस परियोजना को शुरू कराने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से फंड भी रिलीज किया जाएगा। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS