VIDEO: भाजयुमो का मच्छरदानी के साथ अनोखा विरोध प्रदर्शन: निगम का घेराव करते जम कर मचाया हंगामा

VIDEO: भाजयुमो का मच्छरदानी के साथ अनोखा विरोध प्रदर्शन: निगम का घेराव करते जम कर मचाया हंगामा
X
नगर निगम का घेराव करने निकली भाजयुमो। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और निगम की अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन। नगर निगम का घेराव करने निकले युवा मोर्चा के सदस्य, आजाद चौक से निगम तक निकाला पैदल मार्च। हाथ में मच्छरदानी लेकर पैदल निकले भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य। महापौर को व्यवस्था के लिए ज्ञापन के साथ विरोध स्वरूप सौपी जायेगी मच्छरदानी। पढ़िए पूरी ख़बर...

रायपुर: नगर निगम में व्याप्त समस्याओं को लेकर भाजपा ने घेराव की रणनीति बनाने के लिए एकात्म परिसर में बैठक की। बैठक में तय हुआ की 02 दिसम्बर की सुबह 11 बजे जनता की समस्याओं को लेकर रायपुर नगर निगम का भाजयुमो जिला पदाधिकारी। मंडल अध्यक्ष। मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता घेराव करेंगे।

रैली से पहले मीडिया से बात करते हुए भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा, इस शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है। स्वास्थ्य विफलता के कारण डेंगू का प्रकोप पूरे शहर में है। इस और ध्यान दिलाने के लिए महापौर को मछरदानी सौंपा जाएगा, ताकि इसके रोकथाम के उपाय किए जाएं। जनता को 24 घंटे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए और वार्डों में अधूरे विकास कार्य को पूर्ण करें। देखिए वीडियो...








Tags

Next Story