कलेक्टर साहब का अनोखा अंदाज : निरीक्षण के दौरान खुद की सड़क की खुदाई, गुणवत्ता का लिया जायजा, हंसिया लेकर धान भी काटी

रविकान्त सिंह राजपूत/मनेन्द्रगढ़। सरपंच से कलेक्टर बने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के पहले कलेक्टर पीएस ध्रुव का एक अलग अंदाज दिखने को मिला है। कलेक्टर शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का जायजा लेने खड़गवा तहसील का दौरा किया। खड़गवा ब्लॉक अंतर्गत रतनपुर से चोपन वाया कोटिया सड़क निर्माण कार्य का मुआयना किया। इस दौरान उनकी नजर सड़क के किनारे धान काटने वाले किसानों पर पड़ी। इन्हें धान काटते हुए देखकर वे खुद को नहीं रोक सके और उनके हाथ से हंसिया लेकर खुद धान काटने का आनंद लेने लगे। कलेक्टर ने धान की कटाई कर रहे कृषक छोटेलाल और जहान साय से चर्चा की। उनसे धान कटाई-मिजाई और समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री के संबंध में बातचीत की। वहीं अब उनका ये अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है। देखिए वीडियो-
सरपंच भी रह चुके हैं कलेक्टर
बता दें कि कलेक्टर ध्रुव मुंगेली जिला के एक किसान परिवार से हैं। वे पहले मुंगेली जिला के लोरमी ब्लाॅक के ग्राम फुलझर के सरपंच भी रह चुके हैं और अब मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर हैं। धान कटाई के बाद कलेक्टर पीएस ध्रुव का एक और अलग अंदाज देखने को मिला। जब कलेक्टर ध्रुव ने खुद सड़क की खुदाई की और रतनपुर-चोपन मार्ग सड़क की गुणवत्ता का निरीक्षण किया।
सड़क निर्माण के मटेरियल की गुणवत्ता का लिया जायजा
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सड़क की कई जगहों पर खुद गैती लेकर खुदाई की। वहीं बैठकर मिट्टी-गिट्टी को देखा और निर्माण कार्य की लेयर और इस्तेमाल मटेरियल की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। यह सड़क 2 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से तैयार की जा रही है। कलेक्टर ध्रुव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखने और डामरीकरण का काम जल्द कराए जाने के निर्देश दिए। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS