बाइक शो रूम में अनोखी चोरी : 7.5 लाख रुपए ले भागे, पूरे शो रूम में बिखेर दिया मिर्ची पाउडर... डाग स्क्वाड को भटकाने का आजमाया पैंतरा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बाइक शो रूम का ताला तोड़कर चोरों ने 7 लाख 70 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। चोर अपने साथ मिर्च पाउडर लेकर आए थे, जिसे शोरूम में जगह-जगह बिखेर दिया था। पुलिस के मुताबिक चोरों ने डॉग स्क्वाड को चकमा देने के लिए मिर्च पाउडर का इस्तेमाल किया है। फिलहाल पुलिस चोरों की पहचान करने CCTV फुटेज खंगाल रही है। यह घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर रोड पर संजय मोटर्स के नाम से शो रूम मौजूद है। बिल्हा का रहने वाले संजय बग्गा व्यवसायी हैं। शाम को शोरूम में ताला लगाकर वह अपने कर्मचारियों के साथ घर चले गए थे। शोरूम के लॉकर में उन्होंने 7 लाख 70 हजार रुपए को लॉकर में छोड़ दिया था। जब रोज की तरह कर्मचारी सुबह शोरूम पहुंचे, तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने संजय को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटना स्थल पहुंच गई।
चोरों ने पूरे शोरूम में मिर्च पाउडर डाल दिया

बिल्हा पुलिस ने पहुंचकर इसकी इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। इस दौरान TI अंजना केरकेट्टा पेशी में बाहर गई थी। लिहाजा, जांच के लिए डॉग स्क्वायड के साथ ही एंटी क्राइम एंड कंट्रोल यूनिट (ACCU) की टीम को भेजा दिया गया। डॉग स्क्वायड से पुलिस को अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने जब शो रूम के मालिक से शो रूम लगे CCTV फुटेज मांगे, तब पता चला कि शोरूम का CCTV कैमरा बंद है। आठ महीने से कैमरा खराब पड़ा है। चोरी करने के बाद चोरों ने पूरे शोरूम में मिर्च पाउडर डाल दिया था। लॉकर के साथ ही आसपास भी मिर्च पाउडर डाल दिया था। पुलिस का कहना है कि चोरों ने सर्च डॉग को चकमा के लिए यह तरीका अपनाया होगा। बताया गया कि मिर्ची की गंध से डॉग भटक जाता है।
शोरूम में रकम होने की जानकारी कर्मचारियों को भी थी
संजय बग्गा ने पुलिस को जानकारी दी कि, वह रोज शोरूम में लेनदेन की रकम को बैंक में जमा करा देते थे। लेनदेन की रकम ही उनके पास ही रहती थी। शनिवार और रविवार होने के कारण बैंक बंद था। तो रकम को उन्होंने शोरूम में छोड़ दिया था। शोरूम में बड़ी रकम होने की जानकारी दुकान के कर्मचारियों को भी थी। जिसकी वजह से पुलिस दुकान के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। ACCU के प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि कुछ संदेहियों के नाम सामने आए हैं। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इससे पहले दुकान में पहले भी चोरी हो चुकी थी। फ़िलहाल पुलिस अभी आरोपी का पता लगा रही हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS