जान देने का अनूठा तरीका : भीड़ भरे बस स्टैंड में सबके सामने उसने कर ली आत्महत्या... किसी को रत्तीभर भी संदेह नहीं हुआ... देखिए वीडियो..

कोंडागांव-केशकाल। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक ने अनोखे तरीके से आत्महत्या कर ली। उसकी आत्महत्या का LIVE वीडियो पास की लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से मिला है। वीउियो देखकर उस युवक के दिमाग और उसकी प्लानिंग को लेकर लोग अचंभित हो रहे हैं।
उसने अनोखा तरीका अपनाते हुए आत्महत्या करने के लिए बस जैसे ही चलना शुरू होती है, वह पिछले टायर के नीचे कूद जाता है। पहिए में दबने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, युवक पारिवारिक कारणों से परेशान था। जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। आत्महत्या का यह मामला 2 दिन पुराना है। अब सुसाइड की CCTV फुटेज सामने आई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक का नाम बिसनाथ दुग्गा है। उसकी उम्र 40 वर्ष बताई गई है। वह कोंडागांव जिले के इरागांव का रहने वाला था। कुछ दिन पहले अपने रिश्तेदार के घर कोंडागांव के भेलवापदर आया हुआ था। ऐसा बताया जा रहा है कि, वह पारिवारिक कारणों की वजह से मानसिक रूप से बेहद परेशान था। वहीं 15 जनवरी की दोपहर घर से निकलकर बस स्टैंड पहुंचा। कुछ देर यहां-वहां घूमता रहा। फिर बस स्टैंड में खड़ी एक बस के पास पहुंचा। बस के चलने का इंतजार करता रहा। जैसे ही बस स्टैंड से बाहर निकलने के लिए चली... युवक अचानक ड्राइवर साइड के पिछले टायर के नीचे आकर लेट गया। हालांकि, बस की रफ्तार धीमी थी। लेकिन, टायर युवक के शरीर पर चढ़ गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना बस स्टैंड में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। देखिए वीडियो..
सुसाइड की वजह तलाश रही पुलिस
इधर, इस संबंध में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि, युवक सुसाइड करने के इरादे से ही वहां पहुंचा था। कुछ देर तक बस स्टैंड में ही टहलता रहा, फिर अचानक बस के नीचे लेट गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि वह पारिवारिक कारणों से परेशान था। हालांकि, इस मामले के संबंध में जांच चल रही है। जांच के बाद ही सुसाइड करने की वजह समझ में आएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS