गांव में जवानों का अनूठा स्वागत : सुकमा के अंदरूनी इलाकों में अब विरोध नहीं, सड़क और जवानों दोनो का हो रहा है स्वागत- देखिए वीडियो

गांव में जवानों का अनूठा स्वागत : सुकमा के अंदरूनी इलाकों में अब विरोध नहीं, सड़क और जवानों दोनो का हो रहा है स्वागत- देखिए वीडियो
X
जवानों की सुरक्षा में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। जब जवान गांव पहुंचे तो वहां गांव की महिलाएं व बच्चे एकत्रित हो गए। महिलाओं ने स्थानीय भाषा में स्वागत गीत गाकर और नाचकर खुशी का इजहार किया। पढ़िए पूरी खबर...

अमन भदौरिया-सुकमा। एक वक्त था जब नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़कों और सुरक्षाबलों के जवानों का विरोध हुआ करता था, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। उन इलाकों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। जिसके कारण ग्रामीण अब सड़क निर्माण और उसकी सुरक्षा में लगे जवानों का विरोध नहीं बल्कि स्वागत कर रहे हैं। यहां रास्ते बेहद बदहाल हैं और एक वक्त था जब बदहाल रास्तों की वजह से सालभर में औसतन 4 गर्भवती महिलाओं की मौत होती थी। ग्रामीणों की माँग पर जवानों की कड़ी सुरक्षा में इलाके की सड़कें बनाई जा रही हैं। क्योंकि नक्सली सड़क बनने नहीं देना चाहते।

उल्लेखनीय है कि ये सुकमा जिले का घोर नक्सल प्रभावित बंडा गांव है। यहां पहले आवागमन के लिए सिर्फ पगडंडी थी। नक्सल दहशत के कारण इन इलाकों में विकास कार्य तो दूर की बात मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। लेकिन लगातार जिला व पुलिस प्रशासन के प्रयास से जिले के हालात बदल रहे हैं। अब सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कोंटा से सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ और बंडा तक सड़क पहुंची। जवानों की सुरक्षा में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। जब जवान गांव पहुंचे तो वहां गांव की महिलाएं व बच्चे एकत्रित हो गए। महिलाओं ने स्थानीय भाषा में स्वागत गीत गाकर और नाचकर खुशी का इजहार किया। जवानों ने भी महिलाओं का सम्मान किया और सुरक्षा का वादा किया।



Tags

Next Story