ब्रेकिंग न्यूज़ : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

X
By - Ck Shukla |2 Feb 2022 1:29 PM IST
बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने ज़बरदस्त टक्कर मार दी। जिससे कंडोला गांव निवासी बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर...
बरमकेला-सरिया। रायगढ़ जिले में बोंदा-सरिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने ज़बरदस्त टक्कर मार दी। जिससे कंडोला गांव निवासी बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में जिसने जान गंवाई वह बाइक चालक कंडोला का पूर्व उप-सरपंच बताया जा रहा है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कंडोला के सरपंच के साथ मिलकर चक्का जाम कर दिया।
Tags
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS