सड़क पर मिली अज्ञात महिला की लाश : बंधे हैं पैर, अनैतिक कार्य के बाद हत्या की आशंका

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक गांव के सड़क पर संदिग्ध अवस्था में रविवार को अज्ञात महिला की लाश मिली है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि अनैतिक कार्य के बाद हत्या कर महिला के शव को फेंका गया है। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार नवागांव-डुंडेरा मार्ग पर आज सुबह संदिग्ध अवस्था में एक महिला की लाश मिली है। जिस स्थान पर और जिस हालत में महिला की लाश मिली है, उससे हत्या कर दूसरे स्थान से लाकर मौके पर फेंकने की आशंका जताई जा रही है। उसके पैर भी बंधे हुए हैं। विदेशी मूल की नजर आ रही महिला की उम्र लगभग 26 से 27 साल आंकी जा रही है। वहीं अर्जुंदा थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह नुरेसिया ने बताया कि सड़क पर मिली लाश की जांच के लिए रायपुर से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। उसके आंकलन के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। कहीं बाहर से लाकर लाश फेंकी गई है। सुबह 8 बजे से पहले इस मार्ग पर लाश नहीं थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS