डिवाइडर पर एडवरटाइजिंग से बवाल : हरिभूमि डाट काम की खबर का दिखा तत्काल असर, SDM मौके पर पहुंचे... हटाने का दिया आदेश

रविकांत सिंह राजपूत- मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़ नेशनल हाईवे पर बने पुल पर मौके पर पहुंचे एस डी एम अभिषेक कुमार ने कांग्रेश के प्रचार-प्रसार की पेंटिंग बंद करने के लिए निर्देश दिए। पेंटिंग को पोत कर उस पर काली सफेद पट्टी बनाने के निर्देश दिए। कांग्रेस नेताओं ने प्रचार के लिए करवाई थी वॉल पेंटिंग, जिस पर अब सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि अंबिकापुर रोड एनएच 43 पर बने पुल के डिवाइडर पर 'विधायक विनय जायसवाल जिंदाबाद' लिखवाया गया था। जिसपर भाजपाई कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया था। हरिभूमि डाट काम ने भी इस खबर को प्रकाशित किया था।
जानिए क्या है मामला
दरसल अंबिकापुर रोड एनएच 43 पर बने पुल पर इन दिनों प्रचार जोरों-शोरों से नजर आ रहा है। शासकीय पुल, डिवाइडर और वाल को कांग्रेस पार्टी के विधायक विनय जायसवाल ने एडवरटाइजिंग वाल और एडवरटाइजिंग डिवाइडर बना दिया है। पुल के दीवार और डिवाइडर पर विधायक अपने जिंदाबाद के नारे लिखवा रहे हैं। वहीं अपने किए गए कार्यो के बखान के स्लोगन भी लिखवा रहे हैं। जो कि एनएच के नियमों की अवहेलना है। डिवाइडर को काले और पीले रंग से रंगने का प्रावधान है। इसके बावजूद कांग्रेस विधायक इसे प्रचार का तंत्र समझ रहे हैं। जिसपर अब प्रशासन कार्रवाई कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS