रतनपुर में बवाल : सर्व ब्राम्हण समाज ने घेरा कलेक्ट्रेट, पीड़िता भी पहुंची प्रदर्शन में... जमकर हो रही नारेबाजी, देखिए वीडियो...

रतनपुर में बवाल : सर्व ब्राम्हण समाज ने घेरा कलेक्ट्रेट, पीड़िता भी पहुंची प्रदर्शन में... जमकर हो रही नारेबाजी, देखिए वीडियो...
X
FIR को वापस लेने की मांग उठाई गई। समाज ने कलेक्ट्रेट में पुलिस प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया। प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट में ही धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस धरना में रेप पीड़िता भी शामिल हुई। पढ़िए पूरी खबर....

संदीप करिहार/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेप पीड़िता की मां को जेल भेजे जाने के मामले में सोमवार को सर्व ब्राम्हण समाज ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान FIR को वापस लेने की मांग उठाई गई। समाज ने कलेक्ट्रेट में पुलिस प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया। प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट में ही धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस धरना में रेप पीड़िता भी शामिल हुई। पीड़िता सामाजिकजनों का अभिवादन कर धरने में बैठी। अब यहां आंदोलन लगातार उग्र हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने ADM आरए कुरवंशी को ज्ञापन सौंपने से इंकार कर दिया और आईजी, कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन देने की जिद पर अड़ गए। देखिए वीडियो-


विदित हो कि, दो महीने पहले 4 मार्च को 19 वर्षीय आफताब मोहम्मद पीड़िता को खूंटाघाट घुमाने ले गया था, जहां उसने संबंध बनाने के बाद लड़की के साथ मारपीट की और भाग गया था। इसी दिन देर रात हाईवे पर पेट्रोलिंग पुलिस को लड़की रोती-बिलखती मिली। पुलिस ने जब लड़की से पूछताछ की तो पूरी घटना सामने आई, जहां लड़की के बयान पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था।

आरोपी चार साल से कर रहा था दुष्कर्म

पीड़ित लड़की ने घटना की पूरी कहानी पुलिस को बताई। उसने बताया कि, 4 साल पहले जब वह स्कूल में पढ़ती थी, तब उसकी पहचान आफताब से हुई। आरोपी ने उससे दोस्ती करके प्यार का इजहार किया था। लड़की उसके झांसे में आ गई। फिर आफताब उसे अपने साथ घुमाने ले जाने के बहाने उसके साथ रेप किया। बदनामी के डर से युवती ने किसी को इस बारे में जानकारी नहीं दी थी। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा।

महिला की गिरफ्तारी पर पुलिस ने क्या कहा...

इस मामले के लिए जिम्मेदार पुलिस अफसर का कहना है कि, जिस युवक पर रेप का आरोप है, उसी युवक के घर उनका एक रिश्तेदार 10 साल का लड़का रायपुर से आया था। वह एक दिन मोहल्ले की दुकान में फ्रूटी लेने जा रहा था, तभी विधवा महिला (यानी पीड़िता की मां) उसे चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गई और आरोप है कि, उसने नाबालिग बच्चे के प्राइवेट पार्ट से छेड़खानी की। बच्चे के रोने पर किसी को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद से बच्चा सदमे में आ गया था। कथित तौर पर, इस घटना के कुछ ही दिन बाद बच्चे की मां रतनपुर आई और उसे लेकर रायपुर चली गई। वहां उसका बेटा गुमशुम और डरा-सहमा रहता था। बेटे से पूछने पर उसने पूरी आप बीती बताई। इसके बाद उसे रतनपुर लाकर उस महिला की पहचान कराई गई। पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर विधवा महिला के खिलाफ धारा 377, 506 और 4-12 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके महिला को जेल भेज दिया है।

कल जनआक्रोश ने निकाली थी रैली

अब इस मामले में पूरे बिलासपुर संभाग में ब्राह्मण समाज, हिंदू महासभा और आमजनों में भारी आक्रोश है। रविवार को पुलिस के कार्यप्रणाली के खिलाफ जनआक्रोश तेज हो गया और रतनपुर बंद किया गया था। इस दौरान सामाजिक, धार्मिक, विश्व हिन्दू परिषद समेत व्यापारी संगठनों और धार्मिक नगरी रतनपुर के मंदिर महंतों ने नगर बंद करने रैली निकाली थी। साथ ही लोग पुलिस पर झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने का आरोप लगाए। रैली निकालकर एलाउंसमेंट किया जा रहा था। महामाया चौक पर चक्कजाम किया गया। इससे आवागमन बाधित हो गया था।

Tags

Next Story