अमृतपाल को लेकर गहमागहमी: छत्तीसगढ़ में गरमाई सियासत, सिख समाज ने कहा…हम खालिस्तान समर्थक नहीं

मोनिका दुबे- रायपुर। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ को देश विरोधी लोगों की शरणगाह बन जाने का गंभीर आरोप राज्य सरकार पर लगाया है।
इस बीच रायपुर के सिख समाज की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। उनका कहना है कि सिख समाज को बदनाम करने की कोशिश की का रही है, जो पंजाब में जो घटनाक्रम हुए वहां का शासन सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। बेक़सूर लोगो को जेलों में डाला जा रहा है। ये आन्दोलन इसलिए किया गया। आज भी हम सेवा कर रहे हैं और कल भी करेंगे लेकिन हम ये शब्द नही सुन सकते कि हम अपने ही देश के खिलाफ खड़े हो गये। हम खालिस्तानी नहीं हैं। हम पंजाब से जुड़े हुए हैं। हमने कानून के दायरे में रहके आन्दोलन किया। हम अमृतपाल के समर्थन में नहीं हैं। पंजाब में जो रहा है उसका विरोध करते हैं। देखिए वीडियो...
नई सरकार में बिगड़ी पंजाब की स्थिति
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंजाब की नई सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब से नई सरकार बनी है तब से पंजाब की स्थिति बिगड़ती जा रही है। बेहद दुर्भाग्य जनक है। बहुत मुश्किल से बहुत परेशानी झेलकर बहुत से लोगो ने अपनी जान गवाई। उसके बाद पंजाब शांत था इस तरह की घटना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
छत्तीसगढ़ में आकर देश विरोधी नारे
खालिस्तान समर्थकों की रैली पर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आकर देश विरोधी नारे लगा रहे हैं। प्रदेश, देश विरोधी लोगों का शरणगाह बन गया है। भारत के संप्रभूत्व को चैलेंज करते है। कोई खबर सरकार को नही होती। नक्सल गतिविधि परवान चढ़ रही हैं। कानून स्थिति बत से बदतर है। छत्तीसगढ़ में सभी तरह का अपराध हो रहा है।
हुईं हैं गिरफ्तारियां
इस बीच यह भी जानकारी सामने आई है कि अमृतसर पुलिस ने अमृतपाल और उसके 7 साथियों पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को इन सातों को जालंधर के मैहतपुर से पकड़ा गया था। और आर्म्स एक्ट में नया केस दर्ज किया गया। गिरफ्तार अमृतपाल की गिरफ्तारी की सूचना शनिवार दोपहर में आई थी, मगर देर रात पुलिस ने बताया कि वह फरार है।
अमृतपाल पर एनएसए !
सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) लगाया जा सकता है। पुलिस अब तक ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनसे कई राइफलें और रिवॉल्वर बरामद हुए हैं। अमृतपाल के फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी को गुरुग्राम से अरेस्ट कर लिया गया। कलसी पंजाबी एक्टर और प्रोड्यूसर है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ सिख समाज ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में रायपुर में बुधवार को तेलीबांधा गुरुद्वारे से रैली निकाली थी। सैकड़ों लोगों की रैली में महिलाएं युवा, बुजुर्ग भी थे। इस दौरान अमृतपाल सिंह जिंदाबाद और पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगे थे। इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी कार्यालय के सामने पंजाब सरकार का पुतला भी फूंका गया था।
समर्थकों ने दावा किया था कि अमृतपाल पंजाब में नशे के खिलाफ काम कर रहे थे। ड्रग्स माफिया को संरक्षण देने के लिए उन्हें फसाया जा रहा है। अमृतपाल नशे में डूबे लोगों को सुधार कर धर्म से जोड़ रहे थे। इसीलिए उन्हें भगोड़ा और आतंकवादी घोषित करने की कोशिश की जा रही है। आतंकवाद से जुड़े तमाम आरोपों पर समर्थकों ने सवाल किया कि इतने सालों से इंटेलिजेंन्स क्या कर रही थी?
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS