फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर बवाल : भाजपा ने मुंगेली नपाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, नपाध्यक्ष के प्रमाण पत्र का बताया फर्जी... कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग

सैयद वाजिद/मुंगेली। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर से फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला सुर्खियों में है। जोगी परिवार की दबहू ऋचा जोगी के खिलाफ FIR के बाद अब मुंगेली में ही नपाध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी की जाति पर सवाल उठे हैं। कहा जा रहा है कि, सामान्य वर्ग से होने के बावजूद गोस्वामी ने पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र बनवाकर लाभ उठाया है। आज इस मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित कई कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। भाजपाइयों ने श्री गोस्वामी का पिछड़ा वर्ग से होने का जाति प्रमाण पत्र फर्जी होने का दावा किया। भाजपाइयों ने यहां कई दस्तावेजों के साथ कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। उल्लेखनीय है कि, नगर पालिका मुंगेली का अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि, नपाध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी के खिलाफ FIR दर्ज हो और उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए। भाजपाइयों ने ज्ञापन में यह भी कहा है कि, एक माह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे।
मेरे पास पर्याप्त सबूत : गोस्वामी
वहीं भाजपा के आरोपों पर नपाध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने उल्टे बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गोस्वामी ने कहा कि वे अपने जाति प्रमाण पत्र को लेकर सन्तुष्ट हैं। नपाध्यक्ष ने कहा- उनके पिछड़ा वर्ग के दायरे में आने के पर्याप्त दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि वे जिला स्तरीय छानबीन समिति को अपने पास मौजूद दस्तावेज भेजेंगे। जांच के बाद तथ्य के आधार सच सामने आ जाएगा। उनहोंने यह भी कहा कि, सत्य सामने आने के बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित कुछ पार्षदों पर मानहानि का दावा करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS