'भारत जोड़ो यात्रा' में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे पर बवाल : MP BJP मीडिया प्रभारी पर CG में FIR, कांग्रेस ने कहा- वीडियो से छेड़छाड़ कर आम जन को भड़का रही भाजपा

मो. हसन/रायपुर। मध्यप्रदेश में भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर पर छत्तीसगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में 'पाकिस्तान जिंदाबाद...' नारे वाला वीडियो पोस्ट करने पर किया गया है। रिपोर्ट राजधानी के सिविल लाइन थाने में जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेसी ने दर्ज कराई। उनकी ओर से शिकायत में कहा गया है कि, वीडियो मॉर्फ्ड है, यानी इसमें नारे अलग से जोड़े गए हैं।
पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा
दरअसल, मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का शनिवार को चौथा दिन हैं। शुक्रवार को एमपी भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने भारत जोड़ो यात्रा का वीडियो ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि, भारत जोड़ो यात्रा में खुलेआम नारा लगा 'पाकिस्तान जिंदाबाद...' इसे कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट किया गया, बाद में हटाया गया, लेकिन सच्चाई तो सामने आ गई कि कांग्रेस के दिल में क्या है।
इन धाराओं में केस दर्ज
इस ट़्वीट के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया। एमपी कांग्रेस से मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने इस मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई कराने की बात कही। वहीं कल देर रात छत्तीसगढ़ के रायपुर के सिविल लाइन थाने में पाराशर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। BJP नेता लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ आईपीसी की धारा 153(क), 504, 505 (1), 505 (2), 120 बी आदि के तहत मामला दर्ज किया गया। कांग्रेस ने कहा कि, भाजपा यात्रा को बदनाम करने की साजिश कर रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो से छेड़छाड़ कर आम जन को उकसाने और भड़काने के आपराधिक षडयंत्र के इरादे से वीडियो पोस्ट किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS