श्मशान में तंत्र क्रिया पर बवाल : जलती चिता के पास चार तांत्रिक कर रहे थे अजीब हरकतें, मौके पर पहुंची पुलिस... फिर...

सूरज सिंह - बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में जलती चिता के पास बैठकर तंत्र-मंत्र करने का मामला सामने आया है। कुछ लोग जलती चिता के पास बैठकर तंत्र-मंत्र क्रिया कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वो सभी भौचक्का हो गए। पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। मामला जिला मुख्यालय की बिक्री स्थित मुक्तिधाम का है।
चार गिरफ्तार
दरअसल, बेमेतरा निवासी जगदीश प्रसाद की माता का देहांत हो गया, जिसकी अंतिम संस्कार देर शाम की गई।इसके बाद परिजन घर लौट आए। फिर आधी रात को सूचना मिली कि उनकी माता की चिता के पास बैठकर चार लोग तंत्र-मंत्र क्रिया कर रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी और पुलिस के साथ जब मौके पर पहुंचे तो चार लोग तंत्र क्रिया कर रहे थे और मंत्रोच्चारण के साथ चीता के आसपास मंडराते नजर आए। इसके बाद बेमेतरा पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS