कौड़ियों के दाम बिके वाहन : थानों में पड़े कंडम वाहनों की नीलामी, 10-10 हजार में कारें, हजार-बारह सौ में बिकीं बाइक्स

कौड़ियों के दाम बिके वाहन : थानों में पड़े कंडम वाहनों की नीलामी, 10-10 हजार में कारें, हजार-बारह सौ में बिकीं बाइक्स
X
इस नीलामी प्रक्रिया में 97 दुपहिया वाहन एवं 6 चार पहिया वाहन समेत कुल 103 वाहनों को शामिल किया गया था। प्रक्रिया में बोलीकर्ताओं ने दोपहिया वाहनों के लिए कुल ₹1,12,000 और चार पहिया वाहनों के लिए ₹61,000 की अधिकतम बोली लगाई गई। पढ़िए पूरी खबर....

ताराचंद कठोत्रे-लवन। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में कौड़ियों के दामों में कार और बाइक बिकी। यहां नीलामी के दौरान करीब 6 चार पहिया वाहन सिर्फ 61 हजार में बिक गई। वहीं, 97 दुपहिया वाहन 1 लाख में बिक गए। दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि सिर्फ हजार-बारह सौ में बाइक्स और 10 हजार के दाम में कार बिक गई। यह वाहनें कई समय से थानों और चौकियों में जगह घेर कर खड़ी थी।

दरअसल जिले में थाना और चौकियों के निरीक्षण के दौरान, थाना परिसर में बिना रिकॉर्ड और बेवजह कई वाहन रखे हुए पाए गए थे। इनका किसी भी प्रकार का लेखा-जोखा थाना या चौकी के रिकॉर्ड में नहीं था। इसके साथ ही इनमें से अधिकांश वाहन कंडम हो चुके थे। ये बेवजह थाना परिसर की जगह घेरे हुए थे। साथ ही इनके रखरखाव में भी अनावश्यक रूप से पुलिस बल व्यस्त रहता था। इन समस्त वाहनों की पहचान कार्यवाही कर, इनको अलग किया जाना अत्यंत आवश्यक था। इससे थाना/चौकी परिसर में अन्य कार्य के लिए पर्याप्त जगह खाली हो जाएगी।

नीलामी प्रक्रिया का हुआ आयोजन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त कर किया और थाना/चौकी में पड़े इन वाहनों का, जप्त वाहन के रूप में जांच-तस्दीक और पहचान कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद नोडल अधिकारी अपनी टीम के साथ जिले के समस्त थाना और चौकी में रखें इन वाहनों का भौतिक सत्यापन कर कार्यवाही को संपादित किया। संपूर्ण प्रक्रिया के पश्चात इन सभी जप्त वाहनों के लिए आज रक्षित केंद्र परिसर बलौदाबाजार में नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया गया था। इसमें पूरे छत्तीसगढ़ से कुल 61 बोलीकर्ता शामिल हुए थे।

इससे 1 लाख रुपये से अधिक राजस्व राशि की प्राप्ति

इसमें नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ₹1200 का डिमांड ड्राफ्ट जमा कर आवेदकों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इस नीलामी प्रक्रिया में 97 दुपहिया वाहन एवं 6 चार पहिया वाहन समेत कुल 103 वाहनों को शामिल किया गया था। प्रक्रिया में बोलीकर्ताओं ने दोपहिया वाहनों के लिए कुल ₹1,12,000 और चार पहिया वाहनों के लिए ₹61,000 की अधिकतम बोली लगाई गई। इस प्रकार कुल ₹1,73,000 की राशि नीलामी प्रक्रिया पर राजस्व राशि के रूप में प्राप्त हुआ। जप्त वाहनों की नीलामी से जिले के समस्त थाना और चौकी में बेवजह पड़े वाहनों का कबाड़ खाली हुआ है। देखें वीडियो...


Tags

Next Story