VIDEO: भाजयुमो अध्यक्ष का बड़ा आरोप: सरगुजा में गैंगवार कर रहे हैं कांग्रेस के कार्यकर्ता ...

अम्बिकापुर: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू निजी दौरे पर सरगुजा आए हुए है। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस ले कर कहा.. कांग्रेस कार्यकर्ता सरगुजा में गुंडे के रूप में गैंगवार के रूप मे काम कर रहे हैं। सरगुजा के बिगड़ते कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा हमारा सीधा आरोप है सरगुजा में पुलिस प्रशासन हाथ में हाथ बंधे बैठे हैं। दो दो मंत्री होने के बाद भी सरगुजा की सड़कें बदहाल हैं। कांग्रेस के दोनों मंत्रियों की आपसी खींचतान में सरगुजा का विकास रुक गया है। भाजयुमो अध्यक्ष ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ अपनी जेब भरने के लिए काम कर रही है। तीन दिवसीय निजी दौरे पर सरगुजा पहुंचे हैं भाजयुमो अध्यक्ष। देखिए वीडियो..
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS