VIDEO: ब्रेकिंग न्यूज़: मां बमलेश्वरी मंदिर के पास दुकानों में आग, 10 से अधिक दुकानें जलकर खाक

X
By - Rizwan Mohammad |8 Jan 2022 12:04 PM IST
डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहाड़ पर दुकानों में लगी देर रात आग में दस दुकान जलकर हुई खाक, लाखों के सामान जलकर हुए खाक, शार्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिल रही, 26 अप्रैल 2021 को भी आग लगने की घटना हुई थी, और तीन साल पहले भी सीढ़ीयो में स्थित दुकानें आग लगने से जलकर खाक हुई थी, पढ़िए पूरी ख़बर..
राजनांदगांव: डोंगरगढ़ के ऊपर पहाड़ पर स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर की दुकानों में आग लगने से लगभग 10 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई है। घटना देर रात की है। आग किन कारणों से लगी इसका पता चल नहीं पाया है। आग लगने से दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी की मिलते ही मंदिर समिति के सदस्य और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ऐसा बताया जा रहा है कि लगभग 10 से ज्यादा दुकानें आग की चपेट में आई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। और आग के लगने का कारण की जांच जारी है। कोई जान की हानि नहीं हुई है। दुकानों का सामान जला है। क्षति का आंकलन कराया जाएगा। देखिए वीडियो..
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS