VIDEO: विवादों में रहने वाले प्राचार्य डॉक्टर आर.पी सोनवानी के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा, कॉलेज में प्रवेश से रोका, छात्राओं ने जमकर की नारेबाजी

X
By - Vinod Dongre |2 Nov 2021 12:28 PM IST
शासकीय महाविद्यालय रामानुजगंज के प्राचार्य के अभद्र व्यवहार से नाराज छात्र-छात्राओं ने कॉलेज गेट पर ही प्राचार्य को रोक लिया। बीते दिनों छात्र-छात्राओं ने लरंग साय चौक पर भी प्राचार्य का किया था पुतला दहन। पढ़िए पूरी खबर।
बलरामपुर: मंगलवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में शासकीय महाविद्यालय रामानुजगंज के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज गेट पर ही प्राचार्य को रोक लिया और जमकर नारेबाजी करने लगे। छात्रों का आरोप है की प्राचार्य मर्यादा लाँघकर छात्र ही नहीं छात्राओं के साथ भी अक्सर अभद्र व्यवहार करते हैं। प्राचार्य के अभद्र व्यवहार से छात्र-छात्राओं का गुस्सा आज फूट पड़ा और तमाम छात्र-छात्राएं कॉलेज गेट पर ही प्राचार्य के खिलाफ धरना देते बैठ गए। पूर्व में भी विवादों में रहे प्राचार्य डॉक्टर आर.पी सोनवानी का बीते दिनों छात्र छात्राओं ने लरंग साय चौक पर पुतला दहन भी किया था। देखिये वीडियो।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS