Video : भिलाई की महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन, सड़क की बदहाली दूर करने सड़क पर ऐसे उतरी 'आधी आबादी'

Video : भिलाई की महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन, सड़क की बदहाली दूर करने सड़क पर ऐसे उतरी आधी आबादी
X
छत्तीसगढ़ में जिस भिलाई के टाउनशिप को आज भी व्यवस्थित बसाहट में शुमार माना जाता है, उसी भिलाई के नागरिक साफ-सूथरी सड़कों के मोहताज हों, यह हैरानी की बात है। लेकिन, यह हैरानी ही नहीं, हकीकत भी है। यही करण है कि भिलाई के रिसाली इलाके में स्थित मैत्रीकुंज की महिलाओं को बदहाल सड़क पर उतरकर ऐसा अनोखा प्रदर्शन करना पड़ा। पढ़िए पूरी खबर-

दुर्ग। भिलाई के रिसाली सेक्टर में स्थित कॉलोनी मैत्रीकुंज की सड़क की हालत बदतर है। इसकी सुधार के लिए प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन जब प्रशासन ने उनकी बातें अनसुनी कर दी, तो महिलाओं ने अनोखे प्रदर्शन का रास्ता अख्तियार कर लिया।

जानकारी मिली है कि 2016 से इस सड़क के मेंटेनेंस की मांग की जा रही है। इसके बदले वहां के नागरिकों को सिर्फ आश्वासन मिला। इस बात से नाराज महिलाओं ने रविवार को हनुमान मंदिर रोड की गोबर से पुताई की। सोमवार को उस पर रंगोली बनाया। प्रदर्शन में शामिल यहां की रहनिवासी महिलाएं कहती हैं कि मैत्रीकुंज सड़क 4 से 5 साल पहले आधा सीमेंटेड कर कर छोड़ दिया गया है। इसे पूरा करने के कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन उन शिकायतों को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। इसीलिए कॉलोनी की सभी महिलाओं ने आंदोलन का ऐसा तरीका अपनाया। जैसे ही महिलाओं ने आंदोलन शुरू किया, इसकी खबर सोशल मीडिया के जरिए राजधानी तक पहुंच गई। राजधानी में जैसे ही अफसरों ने दुर्ग जिला प्रशासन से लेकर निगम प्रशासन तक को कॉल करना शुरू किया, तब स्थानीय प्रशासन की नींद खुली। आंदोलन के जरिए प्रशासन की फजीहत पूरी होने के बाद एक बार फिर निगम प्रशासन की ओर से महिलाओं को आश्वासन दिया गया है कि गड्ढे, धूल और कंकड़-गिट्टी बिखरी उस बदहाल सड़क को बहुत जल्द चमचमाती सड़क में तब्दील कर दी जाएगी। देखिए महिलाओं के आंदोलन का यह वीडियो-


Tags

Next Story